यह पाठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है:
1 कोरहवंशियों का भजन। गीत उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है;
2 और यहोवा सिय्योन के फाटकों से याकूब के सारे निवासियों से बढ़कर प्रीति रखता है।
3 हे परमेश्‍वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं। (सेला)
4 मैं अपने जान-पहचानवालों से रहब और बाबेल की भी चर्चा करूँगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो: “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।”
5 और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “अमुक अमुक मनुष्य उस में उत्पन्न हुआ था।” और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखे।
6 यहोवा जब देश देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।” (सेला)
7 गवैये और नृतक दोनों कहेंगे, “हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।”
← पीछे का अंत
87
भजन
आगे →
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं। काम करता है
Shift
और
Ctrl