|
1
|
प्रधान बजानेवाले के लिये: कोरहवंशियों का भजन। हे यहोवा, तू अपने देश पर प्रसन्न हुआ, याकूब को बँधुआई से लौटा ले आया है।
|
|
2
|
तू ने अपनी प्रजा के अधर्म को क्षमा किया है; और उसके सब पापों को ढाँप दिया है। (सेला)
|
|
3
|
तू ने अपने रोष को शान्त किया है; और अपने भड़के हुए कोप को दूर किया है।
|
|
4
|
हे हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर, हम को पुन: स्थापित कर, और अपना क्रोध हम पर से दूर कर!
|
|
5
|
क्या तू हम पर सदा कोपित रहेगा? क्या तू पीढ़ी से पीढ़ी तक कोप करता रहेगा?
|
|
6
|
क्या तू हम को फिर न जिलाएगा, कि तेरी प्रजा तुझ में आनन्द करे?
|
|
7
|
हे यहोवा, अपनी करुणा हमें दिखा, और तू हमारा उद्धार कर।
|
|
8
|
मैं कान लगाए रहूँगा कि परमेश्वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्त हैं, शान्ति की बातें कहेगा; परन्तु वे फिरके मूर्खता न करने लगें।
|
|
9
|
निश्चय उसके डरवैयों के उद्धार का समय निकट है, तब हमारे देश में महिमा का निवास होगा।
|
|
10
|
करुणा और सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धर्म और मेल ने आपस में चुम्बन किया है।
|
|
11
|
पृथ्वी में से सच्चाई उगती और स्वर्ग से धर्म झुकता है।
|
|
12
|
फिर यहोवा उत्तम पदार्थ देगा, और हमारी भूमि अपनी उपज देगी।
|
|
13
|
धर्म उसके आगे आगे चलेगा, और उसके पद-चिह्नों को हमारे लिये मार्ग बनाएगा।
|
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं।
काम करता है
Shift
और
Ctrl