|
1
|
गीत। भजन। कोरहवंशियों का। हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्र पर्वत पर यहोवा महान् और अति स्तुति के योग्य है!
|
|
2
|
सिय्योन पर्वत ऊँचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरी सिरे पर है।
|
|
3
|
उसके महलों में परमेश्वर ऊँचा गढ़ माना गया है।
|
|
4
|
क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए।
|
|
5
|
उन्होंने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए।
|
|
6
|
वहाँ कँपकँपी ने उनको आ पकड़ा, और ज़च्चा की सी पीड़ाएँ उन्हें होने लगी।
|
|
7
|
तू पूर्वी वायु से तर्शीश के जहाजों को तोड़ डालता है।
|
|
8
|
सेनाओं के यहोवा के नगर में, अपने परमेश्वर के नगर में, जैसा हम ने सुना था, वैसा देखा भी है; परमेश्वर उसको सदा दृढ़ और स्थिर रखेगा। (सेला)
|
|
9
|
हे परमेश्वर, हम ने तेरे मन्दिर के भीतर तेरी करुणा पर ध्यान किया है।
|
|
10
|
हे परमेश्वर, तेरे नाम के योग्य तेरी स्तुति पृथ्वी की छोर तक होती है। तेरा दाहिना हाथ धर्म से भरा है;
|
|
11
|
तेरे न्याय के कामों के कारण सिय्योन पर्वत आनन्द करे, और यहूदा के नगर की पुत्रियाँ मगन हों!
|
|
12
|
सिय्योन के चारों ओर चलो, और उसकी परिक्रमा करो, उसके गुम्मटों को गिन लो,
|
|
13
|
उसकी शहरपनाह पर दृष्टि लगाओ, उसके महलों को ध्यान से देखो; जिससे कि तुम आनेवाली पीढ़ी के लोगों से इस बात का वर्णन कर सको।
|
|
14
|
क्योंकि यह परमेश्वर सदा सर्वदा हमारा परमेश्वर है, वह मृत्यु तक हमारी अगुवाई करेगा।
|
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं।
काम करता है
Shift
और
Ctrl