|
1
|
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे!
|
|
2
|
वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!
|
|
3
|
वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला)
|
|
4
|
वह तेरे मन की इच्छा पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सफल करे!
|
|
5
|
तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से हर्षित होकर गाएँगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुँह माँगा वरदान दे!
|
|
6
|
अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम से अपने पवित्र स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।
|
|
7
|
किसी को रथों का, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।
|
|
8
|
वे तो झुक गए और गिर पड़े: परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।
|
|
9
|
हे यहोवा, बचा ले; जिस दिन हम पुकारें, तो महाराजा हमें उत्तर दे।
|
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं।
काम करता है
Shift
और
Ctrl