यह पाठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है:
1 प्रधान बजानेवाले के लिये: तारवाले बाजे के साथ दाऊद का भजन। हे परमेश्‍वर, मेरा चिल्‍लाना सुन, मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दे।
2 मूर्छा खाते समय मैं पृथ्वी की छोर से भी तुझे पुकारूँगा, जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल;
3 क्योंकि तू मेरा शरणस्थान है, और शत्रु से बचने के लिये ऊँचा गढ़ है।
4 मैं तेरे तम्बू में युगानुयुग बना रहूँगा। मैं तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। (सेला)
5 क्योंकि हे परमेश्‍वर, तू ने मेरी मन्नतें सुनीं, जो तेरे नाम के डरवैये हैं, उनका सा भाग तू ने मुझे दिया है।
6 तू राजा की आयु को बहुत बढ़ाएगा; उसके वर्ष पीढ़ी पीढ़ी के बराबर होंगे।
7 वह परमेश्‍वर के सम्मुख सदा बना रहेगा; तू अपनी करुणा और सच्‍चाई को उसकी रक्षा के लिये ठहरा रख।
8 इस प्रकार मैं सर्वदा तेरे नाम का भजन गा गाकर अपनी मन्नतें हर दिन पूरी किया करूँगा।
← पीछे का अंत
61
भजन
आगे →
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं। काम करता है
Shift
और
Ctrl