यह पाठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है:
1 प्रधान बजानेवाले के लिये, दाऊद का मश्कील तारवाले बाजों के साथ, जब जीपियों ने आकर शाऊल से कहा, “क्या दाऊद हमारे बीच में छिपा नहीं रहता?” हे परमेश्‍वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर, और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।
2 हे परमेश्‍वर, मेरी प्रार्थना सुन ले; मेरे मुँह के वचनों की ओर कान लगा।
3 क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठे हैं, और कुकर्मी मेरे प्राण के ग्राहक हुए हैं; उन्होंने परमेश्‍वर को अपने सम्मुख नहीं जाना। (सेला)
4 देखो, परमेश्‍वर मेरा सहायक है; प्रभु मेरे प्राण के सम्भालनेवालों के संग है।
5 वह मेरे द्रोहियों की बुराई को उन्हीं पर लौटा देगा; हे परमेश्‍वर, अपनी सच्‍चाई के कारण उनका विनाश कर।
6 मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा; हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा, क्योंकि यह उत्तम है।
7 क्योंकि तू ने मुझे सब दुखों से छुड़ाया है, और मैं अपने शत्रुओं पर दृष्‍टि करके सन्तुष्‍ट हुआ हूँ।
← पीछे का अंत
54
भजन
आगे →
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं। काम करता है
Shift
और
Ctrl