यह पाठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है:
1 यात्रा का गीत: दाऊद का इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
2 यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
3 तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
4 हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;
5 उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।
6 धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दाँतों तले जाने न दिया!
7 हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले!
8 यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।
← पीछे का अंत
124
भजन
आगे →
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं। काम करता है
Shift
और
Ctrl