यह पाठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है:
1 प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजों के साथ भजन, गीत परमेश्‍वर हम पर अनुग्रह करे, और हम को आशीष दे; वह हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, (सेला)
2 जिससे तेरी गति पृथ्वी पर, और तेरा किया हुआ उद्धार सारी जातियों में जाना जाए।
3 हे परमेश्‍वर, देश देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; देश देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।
4 राज्य राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा। (सेला)
5 हे परमेश्‍वर, देश देश के लोग तेरा धन्यवाद करें; देश देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।
6 भूमि ने अपनी उपज दी है, परमेश्‍वर जो हमारा परमेश्‍वर है, उसने हमें आशीष दी है।
7 परमेश्‍वर हम को आशीष देगा; और पृथ्वी के दूर दूर देशों के सब लोग उसका भय मानेंगे।
← पीछे का अंत
67
भजन
आगे →
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं। काम करता है
Shift
और
Ctrl