यह पाठ अन्य भाषाओं में उपलब्ध है:
1 यात्रा का गीत जब यहोवा सिय्योन लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।
2 तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे; तब जाति जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने इनके साथ बड़े बड़े काम किए हैं।”
3 यहोवा ने हमारे साथ बड़े बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं।
4 हे यहोवा, दक्खिन देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों को लौटा ले आ।
5 जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।
6 चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्‍चय लौट आएगा।
← पीछे का अंत
126
भजन
आगे →
आप पद संख्या पर क्लिक करके पद को चुन सकते हैं। काम करता है
Shift
और
Ctrl