| 1 | प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे! |
| 2 | वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले! |
| 3 | वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला) |
| 4 | वह तेरे मन की इच्छा पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सफल करे! |
| 5 | तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से हर्षित होकर गाएँगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुँह माँगा वरदान दे! |
| 6 | अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम से अपने पवित्र स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा। |
| 7 | किसी को रथों का, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे। |
| 8 | वे तो झुक गए और गिर पड़े: परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं। |
| 9 | हे यहोवा, बचा ले; जिस दिन हम पुकारें, तो महाराजा हमें उत्तर दे। |