| 1 | यात्रा का गीत इस्राएल अब यह कहे, “मेरे बचपन से लोग मुझे बार बार क्लेश देते आए हैं, |
| 2 | मेरे बचपन से वे मुझ को बार बार क्लेश देते तो आए हैं, परन्तु मुझ पर प्रबल नहीं हुए। |
| 3 | हलवाहों ने मेरी पीठ के ऊपर हल चलाया, और लम्बी लम्बी रेखाएँ कीं।” |
| 4 | यहोवा धर्मी है; उसने दुष्टों के फन्दों को काट डाला है; |
| 5 | जितने सिय्योन से बैर रखते हैं, उन सभों की आशा टूटे, और उनको पीछे हटना पड़े! |
| 6 | वे छत पर की घास के समान हों, जो बढ़ने से पहले सूख जाती है; |
| 7 | जिससे कोई लवने वाला अपनी मुट्ठी नहीं भरता, न पूलियों का कोई बाँधनेवाला अपनी अंकवार भर पाता है, |
| 8 | और न आने-जानेवाले यह कहते हैं, “ यहोवा की आशीष तुम पर होवे! हम तुम को यहोवा के नाम से आशीर्वाद देते हैं!” |