| 1 | यात्रा का गीत: दाऊद का इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता, |
| 2 | यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की, |
| 3 | तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, |
| 4 | हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते; |
| 5 | उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते। |
| 6 | धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दाँतों तले जाने न दिया! |
| 7 | हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले! |
| 8 | यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है। |