| 1 | याह की स्तुति करो! हे यहोवा के दासो, स्तुति करो, यहोवा के नाम की स्तुति करो! |
| 2 | यहोवा का नाम अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाय! |
| 3 | उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक, यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है। |
| 4 | यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान् है, और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है। |
| 5 | हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है? वह तो ऊँचे पर विराजमान है, |
| 6 | और आकाश और पृथ्वी पर भी, दृष्टि करने के लिये झुकता है। |
| 7 | वह कंगाल को मिट्टी पर से, और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता है, |
| 8 | कि उसको प्रधानों के संग, अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए। |
| 9 | वह बाँझ को घर में लड़कों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है। याह की स्तुति करो! |