| 1 | यात्रा का गीत हे यहोवा, मैं ने गहिरे स्थानों में से तुझ को पुकारा है! |
| 2 | हे प्रभु, मेरी सुन! तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर ध्यान से लगे रहें! |
| 3 | हे याह, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु, कौन खड़ा रह सकेगा? |
| 4 | परन्तु तू क्षमा करनेवाला है, जिससे तेरा भय माना जाए। |
| 5 | मैं यहोवा की बाट जोहता हूँ, मैं जी से उसकी बाट जोहता हूँ, और मेरी आशा उसके वचन पर है; |
| 6 | पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, हाँ, पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, उस से भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूँ। |
| 7 | इस्राएल यहोवा पर आशा लगाए रहे! क्योंकि यहोवा करुणा करनेवाला और पूरा छुटकारा देनेवाला है। |
| 8 | इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से वही छुटकारा देगा। |