| 1 | आसाप का भजन परमेश्वर की सभा में परमेश्वर ही खड़ा है; वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है: |
| 2 | “तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे? (सेला) |
| 3 | कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो। |
| 4 | कंगाल और निर्धन को बचा लो; दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।” |
| 5 | वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं, परन्तु अन्धेरे में चलते फिरते रहते हैं; पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है। |
| 6 | मैं ने कहा था, “तुम ईश्वर हो, और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; |
| 7 | तौभी तुम मनुष्यों के समान मरोगे, और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।” |
| 8 | हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर; क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा! |