| 1 | जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया, |
| 2 | तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए। |
| 3 | समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही। |
| 4 | पहाड़ मेंढ़ों के समान उछलने लगे, और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं। |
| 5 | हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? हे यरदन, तुझे क्या हुआ, कि तू उलटी बही? |
| 6 | हे पहाड़ो, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, और हे पहाड़ियो, तुम्हें क्या हुआ कि तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलीं? |
| 7 | हे पृथ्वी, प्रभु के सामने, हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा। |
| 8 | वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है। |