| 1 | दाऊद का भजन हे परमेश्वर के पुत्रो, यहोवा का, हाँ, यहोवा ही का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ को सराहो। |
| 2 | यहोवा के नाम की महिमा करो; पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो। |
| 3 | यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई पड़ती है; प्रतापी ईश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है। |
| 4 | यहोवा की वाणी शक्तिशाली है, यहोवा की वाणी प्रतापमय है। |
| 5 | यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है; यहोवा लबानोन के देवदारों को भी तोड़ डालता है। |
| 6 | वह उन्हें बछड़े के समान और लबानोन और शिर्योन को जंगली बछड़े के समान उछालता है। |
| 7 | यहोवा की वाणी आग की लपटों को चीरती है। |
| 8 | यहोवा की वाणी वन को हिला देती है, यहोवा कादेश के वन को भी कँपाता है। |
| 9 | यहोवा की वाणी से हरिणियों का गर्भपात हो जाता है। और अरण्य में पतझड़ होता है; और उसके मन्दिर में सब कोई महिमा ही महिमा बोलता रहता है। |
| 10 | जलप्रलय के समय यहोवा विराजमान था; और यहोवा सर्वदा के लिये राजा होकर विराजमान रहता है। |
| 11 | यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा; यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा। |