| 1 | यात्रा का गीत: दाऊद का जब लोगों ने मुझ से कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ। |
| 2 | हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं! |
| 3 | हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं। |
| 4 | वहाँ याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है। |
| 5 | वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं। |
| 6 | यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें! |
| 7 | तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे! |
| 8 | अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे! |
| 9 | अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा। |