이 텍스트는 다른 언어로도 제공됩니다:
1 प्रधान बजानेवाले के लिये: अलतशहेत राग में आसाप का भजन। गीत। हे परमेश्‍वर, हम तेरा धन्यवाद करते, हम तेरे नाम का धन्यवाद करते हैं; क्योंकि तेरा नाम प्रगट हुआ है, तेरे आश्‍चर्यकर्मों का वर्णन हो रहा है।
2 जब ठीक समय आएगा तब मैं आप ही ठीक ठीक न्याय करूँगा।
3 जब पृथ्वी अपने सब रहनेवालों समेत डोल रही है, तब मैं ही उसके खम्भों को स्थिर करता हूँ। (सेला)
4 मैं ने घमंडियों से कहा, “घमंड मत करो,” और दुष्‍टों से, “सींग ऊँचा मत करो;
5 अपना सींग बहुत ऊँचा मत करो, न सिर उठाकर ढिठाई की बात बोलो।”
6 क्योंकि बढ़ती न तो पूर्व से न पश्‍चिम से, और न जंगल की ओर से आती है;
7 परन्तु परमेश्‍वर ही न्यायी है, वह एक को घटाता और दूसरे को बढ़ाता है।
8 यहोवा के हाथ में एक कटोरा है, जिसमें का दाखमधु झागवाला है; उसमें मसाला मिला है, और वह उसमें से उँडेलता है, निश्‍चय उसकी तलछट तक पृथ्वी के सब दुष्‍ट लोग पी जाएँगे।
9 परन्तु मैं तो सदा प्रचार करता रहूँगा, मैं याकूब के परमेश्‍वर का भजन गाऊँगा।
10 दुष्‍टों के सब सींगों को मैं काट डालूँगा, परन्तु धर्मी के सींग ऊँचे किए जाएँगे।
구절 번호를 클릭하여 선택할 수 있습니다. 작동
Shift
및
Ctrl