이 텍스트는 다른 언어로도 제공됩니다:
1 दाऊद का भजन। जब वह अपने पुत्र अबशालोम के सामने से भागा जाता था हे यहोवा, मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए हैं! वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं।
2 बहुत से मेरे प्राण के विषय में कहते हैं, कि उसका बचाव परमेश्‍वर की ओर से नहीं हो सकता। (सेला)
3 परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है, तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है।
4 मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ, और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। (सेला)
5 मैं लेटकर सो गया; फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे संभालता है।
6 मैं उन दस हज़ार मनुष्यों से नहीं डरता, जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं।
7 उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्‍वर मुझे बचा ले! क्योंकि तू ने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है। और तू ने दुष्‍टों के दाँत तोड़ डाले हैं।
8 उद्धार यहोवा ही से होता है; हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो। (सेला)
구절 번호를 클릭하여 선택할 수 있습니다. 작동
Shift
및
Ctrl