| 1 | यात्रा का गीत संकट के समय मैं ने यहोवा को पुकारा, और उसने मेरी सुन ली। |
| 2 | हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर। |
| 3 | हे छली जीभ, तुझ को क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए? |
| 4 | वीर के नोकीले तीर और झाऊ के अंगारे! |
| 5 | हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है! |
| 6 | बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है। |
| 7 | मैं तो मेल चाहता हूँ; परन्तु मेरे बोलते ही, वे लड़ना चाहते हैं! |