| 1 | दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं: जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ। |
| 2 | तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का पुत्र था, चौथा अदोनिय्याह जो हग्गीत का पुत्र था। |
| 3 | पाँचवाँ शपत्याह जो अबीतल से, और छठवाँ यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ। |
| 4 | दाऊद से हेब्रोन में छ: पुत्र उत्पन्न हुए, और वहाँ उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; और यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया। |
| 5 | यरूशलेम में उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए: अर्थात् शिमा, शोबाब, नातान और सुलैमान, ये चारों अम्मीएल की बेटी बतशेबा से उत्पन्न हुए; |
| 6 | और यिभार, एलीशामा, एलीपेलेत, |
| 7 | नेगाह, नेपेग, यापी, |
| 8 | एलीशामा, एल्यादा, और एलीपेलेत, ये नौ पुत्र थे। |
| 9 | ये सब दाऊद के पुत्र थे; और इनको छोड़ रखेलियों के भी पुत्र थे; और इनकी बहिन तामार थी। |
| 10 | फिर सुलैमान का पुत्र रहबाम उत्पन्न हुआ; रहबाम का अबिय्याह, अबिय्याह का आसा, आसा का यहोशापात; |
| 11 | यहोशापात का योराम, योराम का अहज्याह, अहज्याह का योआश; |
| 12 | योआश का अमस्याह, अमस्याह का अजर्याह, अजर्याह का योताम; |
| 13 | योताम का आहाज, आहाज का हिजकिय्याह, हिजकिय्याह का मनश्शे; |
| 14 | मनश्शे का आमोन, और आमोन का योशिय्याह पुत्र हुआ। |
| 15 | योशिय्याह के पुत्र: उसका जेठा योहानान, दूसरा यहोयाकीम; तीसरा सिदकिय्याह, चौथा शल्लूम। |
| 16 | यहोयाकीम का पुत्र: यकोन्याह; इसका पुत्र सिदकिय्याह। |
| 17 | यकोन्याह जो बन्दी था, उसके पुत्र शालतीएल, |
| 18 | और मल्कीराम, पदायाह, शेनस्सर, यकम्याह, होशामा और नदब्याह; |
| 19 | और पदायाह के पुत्र जरुब्बाबेल और शिमी हुए; और जरुब्बाबेल के पुत्र मशुल्लाम और हनन्याह, जिनकी बहिन शलोमीत थी; |
| 20 | और हशूबा, ओहेल, बेरेक्याह, हसद्याह और यूशमेसेद, पाँच। |
| 21 | हनन्याह के पुत्र: पलत्याह और यशायाह, और उसका पुत्र रपायाह, उसका पुत्र अर्नान, उसका पुत्र ओबद्याह, उसका पुत्र शकन्याह। |
| 22 | शकन्याह का पुत्र शमायाह, और शमायाह के पुत्र हत्तूश और यिगाल, बारीह, नार्याह और शपात, छ:। |
| 23 | नार्याह के पुत्र: एल्योएनै, हिजकिय्याह और अज्रीकाम, तीन। |
| 24 | एल्योएनै के पुत्र: होदब्याह, एल्याशीब, पलायाह, अककूब, योहानान, दलायाह और अनानी, सात। |