| 1 | इस्राएल के ये पुत्र हुए: रूबेन, शिमोन लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून, |
| 2 | दान, यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर। |
| 3 | यहूदा के ये पुत्र हुए: एर, ओनान और शेला; उसके ये तीनों पुत्र, बतशू नामक एक कनानी स्त्री से उत्पन्न हुए। यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उसने उसको मार डाला। |
| 4 | यहूदा की बहू तामार से उसके पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्र पाँच हुए। |
| 5 | पेरेस के पुत्र: हस्रोन और हामूल। |
| 6 | जेरह के पुत्र: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा, सब मिलकर पाँच। |
| 7 | फिर कर्मी का पुत्र: आकार, जो अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों का कष्ट देनेवाला हुआ; |
| 8 | और एतान का पुत्र अजर्याह था। |
| 9 | हेस्रोन के जो पुत्र हुए वे थे यरह्मेल, राम और कलूबै। |
| 10 | राम से अम्मीनादाब, और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदा-वंशियों का प्रधान बना। |
| 11 | नहशोन से सल्मा और सल्मा से बोअज; |
| 12 | और बोअज से ओबेद, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ। |
| 13 | यिशै से उसका जेठा एलीआब, और दूसरा अबीनादाब, तीसरा शिमा, |
| 14 | चौथा नतनेल, और पाँचवाँ रद्दैं, |
| 15 | छठा ओसेम, और सातवाँ दाऊद उत्पन्न हुआ। |
| 16 | इनकी बहिनें सरूयाह और अबीगैल थीं। सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल ये तीन थे। |
| 17 | अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था। |
| 18 | हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नामक स्त्री से, और यरीओत से बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्र ये हुए अर्थात् येशेर, शोबाब और अर्दोन। |
| 19 | जब अजूबा मर गई, तब कालेब ने एप्रात से विवाह कर लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ। |
| 20 | हूर से ऊरी और ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ। |
| 21 | इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की बेटी के पास गया, जिसे उसने तब ब्याह लिया, जब वह साठ वर्ष का था, और उससे सगूब उत्पन्न हुआ; |
| 22 | और सगूब से याईर जन्मा, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे। |
| 23 | पर गशूर और अराम ने याईर की बस्तियों को और गाँवों समेत कनत को, उनसे ले लिया; ये सब नगर साठ थे। ये सब गिलाद के पिता माकीर के पुत्र हुए। |
| 24 | जब हेस्रोन कालेब-एप्राता में मर गया, तब उसकी अबिय्याह नामक स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तको का पिता हुआ। |
| 25 | हेस्रोन के जेठे यरह्मेल के ये पुत्र हुए: अर्थात् राम जो उसका जेठा था; और बूना, ओरेन, ओसेम और अहिय्याह। |
| 26 | यरह्मेल की एक और पत्नी थी, जिसका नाम अतारा था; वह ओनाम की माता थी। |
| 27 | यरह्मेल के जेठे राम के ये पुत्र हुए: अर्थात् मास, यामीन और एकेर। |
| 28 | ओनाम के पुत्र शम्मै और यादा हुए। शम्मै के पुत्र नादाब और अबीशूर हुए। |
| 29 | अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहैल था, और उससे अहबान और मोलीद उत्पन्न हुए। |
| 30 | नादाब के पुत्र सेलेद और अप्पैम हुए; सेलेद तो नि:सन्तान मर गया। अप्पैम का पुत्र यिशी। |
| 31 | यिशी का पुत्र: शेशान, और शेशान का पुत्र: अहलै। |
| 32 | फिर शम्मै के भाई यादा के पुत्र: येतेर और योनातान; येतेर तो नि:सन्तान मर गया। |
| 33 | योनातान के पुत्र: पेलेत और जाजा; यरह्मेल के वंशज ये ही हुए। |
| 34 | शेशान के तो बेटा न हुआ, केवल बेटियाँ हुईं। शेशान के पास यर्हा नामक एक मिस्री दास था। |
| 35 | शेशान ने उसको अपनी बेटी ब्याह दी, और उससे अत्तै उत्पन्न हुआ। |
| 36 | अत्तै से नातान, नातान से जाबाद, |
| 37 | जाबाद से एपलाल, एपलाल से ओबेद, |
| 38 | ओबेद से येहू, येहू से अजर्याह, |
| 39 | अजर्याह से हेलैस, हेलैस से एलासा, |
| 40 | एलासा से सिस्मै, सिस्मै से शल्लूम, |
| 41 | शल्लूम से यकम्याह, और यकम्याह से एलीशामा उत्पन्न हुए। |
| 42 | फिर यरह्मेल के भाई कालेब के ये पुत्र हुए: अर्थात् उसका जेठा मेशा जो जीप का पिता हुआ, और मारेशा का पुत्र हेब्रोन भी उसी के वंश में हुआ। |
| 43 | हेब्रोन के पुत्र: कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमा। |
| 44 | शेमा से योर्काम का पिता रहम, और रेकेम से शम्मै उत्पन्न हुआ था। |
| 45 | शम्मै का पुत्र माओन हुआ; और माओन बेत्सूर का पिता हुआ। |
| 46 | फिर एपा जो कालेब की रखेल थी, उससे हारान, मोसा, और गाजेज़ उत्पन्न हुए; और हारान से गाजेज़ उत्पन्न हुआ। |
| 47 | याहदै के पुत्र: रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप। |
| 48 | माका जो कालेब की रखेल थी, उससे शेबेर और तिर्हाना उत्पन्न हुए। |
| 49 | फिर उससे मदमन्ना का पिता शाप और मकबेना और गिबा का पिता शबा उत्पन्न हुए; और कालेब की बेटी अकसा थी। |
| 50 | कालेब के वंशज ये हुए। एप्राता के जेठे हूर के पुत्र: किर्यत्यारीम का पिता शोबाल, |
| 51 | बैतलहम का पिता सल्मा, और बेतगादेर का पिता हारेप। |
| 52 | किर्यत्यारीम के पिता शोबाल के वंश में हारोए आधे मनुहोतवासी, |
| 53 | और किर्यत्यारीम के कुल अर्थात् यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई, और इनसे सोराई और एश्ताओली निकले। |
| 54 | फिर सल्मा के वंश में बैतलहम और नतोपाई, अत्रोतबेत्योआब और आधे मानहती, सोरी, |
| 55 | और याबेस में रहनेवाले लेखकों के कुल, अर्थात् तिराती, शिमाती और सूकाती हुए। ये रेकाब के घराने के मूलपुरुष हम्मत के वंशवाले केनी हैं। |