| 1 | भजन यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, क्योंकि उसने आश्चर्यकर्म किए हैं! उसके दाहिने हाथ और पवित्र भुजा ने उसके लिये उद्धार किया है! |
| 2 | यहोवा ने अपना किया हुआ उद्धार प्रकाशित किया, उसने अन्यजातियों की दृष्टि में अपना धर्म प्रगट किया है। |
| 3 | उसने इस्राएल के घराने पर की अपनी करुणा और सच्चाई की सुधि ली, और पृथ्वी के सब दूर दूर देशों ने हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार देखा है। |
| 4 | हे सारी पृथ्वी के लोगो, यहोवा का जयजयकार करो; उत्साहपूर्वक जयजयकार करो, और भजन गाओ! |
| 5 | वीणा बजाकर यहोवा का भजन गाओ, वीणा बजाकर भजन का स्वर सुनाओ। |
| 6 | तुरहियाँ और नरसिंगे फूँक फूँककर यहोवा राजा का जयजयकार करो। |
| 7 | समुद्र और उस में की सब वस्तुएँ गरज उठें; जगत और उसके निवासी महाशब्द करें! |
| 8 | नदियाँ तालियाँ बजाएँ; पहाड़ मिलकर जयजयकार करें। |
| 9 | यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है। वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश देश के लोगों का न्याय करेगा। |