| 1 | प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का भजन हे देश देश के सब लोगो, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्वर के लिये जयजयकार करो! |
| 2 | क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है। |
| 3 | वह देश देश के लोगों को हमारे सम्मुख नीचा करता, और जाति जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर देता है। |
| 4 | वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा, जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड के कारण है। (सेला) |
| 5 | परमेश्वर जयजयकार सहित, यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है। |
| 6 | परमेश्वर का भजन गाओ, भजन गाओ! हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ! |
| 7 | क्योंकि परमेश्वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ। |
| 8 | परमेश्वर जाति जाति पर राज्य करता है; परमेश्वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है। |
| 9 | राज्य राज्य के सामन्त अब्राहम के परमेश्वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठा हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है। |