| 1 | एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है। |
| 2 | एसाव ने तो कनानी लड़कियाँ ब्याह लीं; अर्थात् हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और ओहोलीबामा को जो अना की बेटी और हिव्वी सिबोन की नातिन थी। |
| 3 | फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया। |
| 4 | आदा ने एसाव के द्वारा एलीपज को, और बासमत ने रूएल को जन्म दिया। |
| 5 | और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और कोरह को उत्पन्न किया। एसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए। |
| 6 | तब एसाव अपनी पत्नियों और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचित की थी, लेकर अपने भाई याक़ूब के पास से दूसरे देश को चला गया। |
| 7 | क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के कारण उस देश में, जहाँ वे परदेशी होकर रहते थे, वे समा न सके। |
| 8 | एसाव जो एदोम भी कहलाता है, सेईर नामक पहाड़ी देश में रहने लगा। |
| 9 | सेईर नामक पहाड़ी देश में रहनेवाले एदोमियों के मूल पुरुष एसाव की वंशावली यह है। |
| 10 | एसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात् एसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी एसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल। |
| 11 | एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात् तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज। |
| 12 | एसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नामक एक रखैल थी, जिसने एलीपज के द्वारा अमालेक को जन्म दिया: एसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए। |
| 13 | रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात् नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा: एसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए। |
| 14 | ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी और सिबोन की नातिन और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए: अर्थात् उसने एसाव के द्वारा यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। |
| 15 | एसाववंशियों के अधिपति ये हुए: अर्थात् एसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तेमान, अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति, |
| 16 | कोरह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेक अधिपति: एलीपजवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए: और ये ही आदा के वंश में हुए। |
| 17 | एसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात् नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति: रूएलवंशियों में से, एदोम देश में से ही अधिपति हुए; और ये ही एसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए। |
| 18 | एसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में ये हुए; अर्थात् यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो एसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए। |
| 19 | एसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए। |
| 20 | सेईर जो होरी नामक जाति का था, उसके ये पुत्र उस देश में पहले से रहते थे: लोतान, शोबाल, शिबोन, अना, |
| 21 | दीशोन, एसेर, और दीशान: एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए। |
| 22 | लोतान के पुत्र, होरी और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी। |
| 23 | शोबाल के ये पुत्र हुए: आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम। |
| 24 | सिदोन के ये पुत्र हुए: अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले। |
| 25 | अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नामक बेटी हुई। |
| 26 | दीशोन के ये पुत्र हुए: हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान। |
| 27 | एसेर के ये पुत्र हुए: बिल्हान, जाबान, और अकान। |
| 28 | दीशान के ये पुत्र हुए: ऊस, और अरान। |
| 29 | होरियों के अधिपति ये हुए: लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति, अना अधिपति, |
| 30 | दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति; सेईर देश में होरी जातिवाले ये ही अधिपति हुए। |
| 31 | फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए; |
| 32 | बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है। |
| 33 | बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ। |
| 34 | योबाब के मरने पर तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ। |
| 35 | फिर हूशाम के मरने पर बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है। |
| 36 | हदद के मरने पर मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ। |
| 37 | फिर सम्ला के मरने पर शाऊल जो महानद के तटवाले रहोबोत नगर का था वह उसके स्थान पर राजा हुआ। |
| 38 | शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ। |
| 39 | अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर हदर उसके स्थान पर राजा हुआ: और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नातिन और मत्रेद की बेटी थी। |
| 40 | एसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं: तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति, |
| 41 | ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति, |
| 42 | कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिबसार अधिपति, |
| 43 | मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति: एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवास-स्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए; एदोमी जाति का मूलपुरुष एसाव है। |