This text is available in other languages:
1 फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
2 “इस्राएली मिलापवाले तम्बू के चारों ओर और उसके सामने अपने अपने झण्डे और अपने अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें।
3 जो अपने पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है अपने अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,
4 और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हज़ार छ: सौ हैं।
5 उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्र के हों और उनका प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल होगा,
6 और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौवन हज़ार चार सौ हैं।
7 इनके पास जबूलून के गोत्रवाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब होगा,
8 और उनके दल के गिने हुए पुरुष सत्तावन हज़ार चार सौ हैं।
9 इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हज़ार चार सौ हैं। पहले ये ही कूच किया करें।
10 “दक्षिण की ओर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा,
11 और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हज़ार हैं।
12 उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्र के होंगे और उनका प्रधान सूरीशद्दे का पुत्र शलूमीएल होगा,
13 और उनके दल के गिने हुए पुरुष उनसठ हज़ार तीन सौ हैं।
14 फिर गाद के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्र एल्यासाप होगा,
15 और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हज़ार साढ़े छ: सौ हैं।
16 रूबेन की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख इक्यावन हज़ार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो।
17 “उनके पीछे और सब छावनियों के बीचों-बीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने अपने स्थान पर अपने अपने झण्डे के पास पास चलें।
18 “पश्‍चिम की ओर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा,
19 और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हज़ार हैं।
20 उनके समीप मनश्शे के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्र गम्‍लीएल होगा,
21 और उनके दल के गिने हुए पुरुष बत्तीस हज़ार दो सौ हैं।
22 फिर बिन्यामीन के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान होगा,
23 और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतीस हज़ार चार सौ हैं।
24 एप्रैम की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हज़ार एक सौ पुरुष हैं। तीसरा कूच इनका हो।
25 “उत्तर की ओर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दे का पुत्र अहीएजेर होगा,
26 और उनके दल के गिने हुए पुरुष बासठ हज़ार सात सौ हैं।
27 और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल होगा,
28 और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हज़ार हैं।
29 फिर नप्‍ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा,
30 और उनके दल के गिने हुए पुरुष तिरपन हज़ार चार सौ हैं।
31 और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर एक लाख सत्तावन हज़ार छ: सौ हैं। ये अपने अपने झण्डे के पास पास होकर सबसे पीछे कूच करें।”
32 इस्राएलियों में से जो अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरुष अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छ: लाख तीन हज़ार साढ़े पाँच सौ थे।
33 परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी थी उसके अनुसार लेवीय तो इस्राएलियों में गिने नहीं गए।
34 इस प्रकार जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी इस्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने अपने कुल और अपने अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे।
← Backward The end of
2
chapter
Forward →
Highlight a verse by clicking on its number. Works
Shift
and
Ctrl